अहिल्याबाई होलकर कन्वेशन सेंटर में होगा योगा दिवस

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम रिसदी रोड कोरबा स्थित पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कन्वेशन सेंटर हाल में किया जाएगा। यह आयोजन प्रात: 07 बजे से 08 बजे के मध्य सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे।

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में आयोजन के नोडल अधिकारी व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम की चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

योगा संगम ’’ एवं ’’ हरित योग ’’ की थीम पर 21 जून को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के साथ-साथ कोरबा में भी किया जाएगा।