टीपी नगर क्रासिंग पर मालगाड़ी थमी, 3 घंटे परेशान हुए लोग

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे क्रॉसिंग पर बालको नगर स्थित प्लांट जा रही एक मालगाड़ी  के थम जाने से लोग 3 घण्टे तक परेशान हुए। लोगों ने भड़ास निकाली की कोरबा के 2 क्रासिंग पर आए दिन ऐसे तमाशे  हो रहे है। आखिर समस्या हल कब होगी और इसे कौन ठीक करेगा। एक दिन पहले ही दो घंटे तक शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग में बिजली कंपनी की मालगाड़ी के फस जाने से लोग परेशान हुए।

जबकि दूसरे दिन ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे क्रॉसिंग पर 3 घंटे इस तरह की समस्या पेश आई। एल्युमिनियम पाउडर लेकर बालको प्लांट जा रही एक मालगाड़ी ट्रांसपोर्ट नगर फाटक से आगे नहीं बढ़ सकी। काफी इंतजार के बाद लोगों ने जोखिम उठाते हुए इस अंदाज में दूसरी तरफ जाना पसंद किया।

खबर के अनुसार पिछले दिनों शारदा विहार से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच के रास्ते में एक गाड़ी के बेपटरी होने के बाद समस्या कुछ ज्यादा बड़ी है। रेलवे का तर्क है कि इस रास्ते पर चढ़ाई होने की वजह से समस्या होती है और कई बार गाडिय़ों के आने की सूचना के बावजूद ट्रैक के बीच लोगों व मवेशियों के आ जाने से भी प्रेशर बन नहीं पाता है और  एक स्थिति ऐसी आती है जबकि तमाम प्रयासों के बावजूद गाडिय़ां आगे नहीं बढ़ पाती।