प्रादेशिक फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा’ आज से सिनेमा घरों में

कोरबा। सुपरहिट पहली फिल्म मोर छैया भुइयां के लिए संगीत देने वाले संगीतकार बबला बागची निर्देशक के रूप में अपनी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म संगी रे लहुट के आजा लेकर आ रहे हैं।

कोरबा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यह फिल्म संगीत प्रधान है। निर्माता सुशील गर्ग इससे जुड़े है। इसकी कहानी दो गायकों के प्यार, उनके सपनों और संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है। डायरेक्टर सतीश जैन भी इसमें अभिनय करेंगे। मुख्य भूमिका में नवोदित कलाकार प्रतीक व अभिनेत्री सिल्की गुहा है।

बाबला बागची का मानना है कि यह फिल्म प्रतीक के करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है।

मुख्य जोड़ी के अलावा, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी, सतीश जैन, सिंखा चितांबरे, पुष्पेंद्र सिंह, योगेश अग्रवाल, सतीश जैन, सिग्मा उपाध्याय, हेमलाल कौशल और धर्मेंद्र अहिरवार जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

संगीत, निर्देशक बाबला बागची, निर्माता: सुशील गर्ग कैमरा दिनेश ठक्कर, संपादन: पूरन किरी-क्रिएटिव हेड: शुशांत शर्मा, डि आई नितेश झा ने किया हैं। फिल्म 20 जून को निहारिका, चित्रा टाकीज सहित प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।