कोरबा। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृत यात्रियों एवं अन्य की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब ट्रांसपोर्ट नगर में विशेष अरदास का आयोजन किया गया।
इस दौरान संगत द्वारा श्री गुरूग्रंथ साहिब के समक्ष समस्त मृतात्माओं की शांति, घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मृतकों के परिजनों को इस अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जतिंदर सिंघ समेत अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
