कोरबा। जय मां सर्वमंगला गौ सेवाधाम,राताखार कोरबा के पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेश्वर पटेल से मिल कर सडक़ पर विचरण करते हुए गौवंशों के संवर्धन, संरक्षण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। उनसे गौसेवा हेतु शासकीय सहयोग प्रदान करने के लिए भी आग्रह किया गया।
सेवाधाम से जुड़े रवि सिंह चंदेल ने बताया कि विगत 5-6 वर्षों से राताखार बाईपास हसदेव नदी किनारे निरंतर गौसेवा का कार्य किया जा रहा है। इस गौशाला में विशेष रूप से लावारिस, बीमार, घायल एवं सडक़ पर विचरण करने वाले गौवंशों की देखभाल, चिकित्सा एवं सेवा की जाती है।
यह सेवा पूर्णत: नि:स्वार्थ भाव से गौचर भूमि में संचालित की जा रही है। 150 से ज्यादा गौवंश है, जिनके रहने-खाने की उचित व्यवस्था गौ सेवकों द्वारा किए जा रहे हैं। वर्तमान में संस्था के पास तीन शेड हैं।
समिति का उद्देश्य अधिक सेअधिक निराश्रित एवं जरूरतमंद गौवंशों की सेवा करना है, किंतु सीमित संसाधनों के कारण हमें कई बार कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















