कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका मुख्य मार्ग पर संचालित एक निजी अस्पताल में मरीज के पिता द्वारा डॉक्टर सुबोध थवाईत के साथ थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर सुबोध थवाईत बुधवार शाम अपने चेंबर में मरीज देखने के बाद बैठे थे। इस दौरान एक मरीज के पिता उनसे मिलने पहुंचे और आरोप लगाया कि उनके बच्चे का टीकाकरण अस्पताल में हुआ था, जिसके बाद से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। पिछले एक महीने से बच्चा ठीक नहीं हुआ और उसे रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। इस मुद्दे पर डॉक्टर और परिजन के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई।
विवाद के दौरान मरीज के पिता ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया, जिसके जवाब में डॉक्टर ने उनका हाथ पकड़ लिया।
यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने परिजन को संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उल्टे मरीज की स्थिति को लेकर डराने की बात कही, जिससे विवाद भड़क उठा।
डॉक्टर सुबोध थवाईत ने इस घटना की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















