कोरबा । गेवरा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र गर्ग, जो कुसमुंडा में WCPL साइट इंचार्ज हैं, अपने साथियों आनंद दास महंत (वैशाली नगर, कोरबा) और नारायण श्रीवास के साथ बोलेरो वाहन (CG 12 BJ 6933) में कुसमुंडा से एसईसीएल गेवरा की ओर जा रहे थे। गेवरा में CETI के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
हादसे के बाद समाजसेवी संतोष सिंह और पूर्व पार्षद सुशील गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को NCH अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















