कोरबा। दीपका पुलिस ने सबमर्सिबल पम्प व मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 17 जून को तिवरता निवासी प्रार्थी तिलक पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने 15 जून को उसके बाड़ी से सबमर्सिबल पम्प की चोरी कर ली है। दीपका पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सतीश कुमार पेंड्रो 27 वर्ष व विनय मरकाम 23वर्ष दोनों निवासी तिवरता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो नग सबमर्सिबल पम्प एवं चोरी का एक पल्सर मोटरसाइकिल जप्त किया है।
आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
