आर्यिका संघ का जैन मंदिर में हुआ प्रवेश

कोरबा। संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य एवं नवाचार्य 108 समय सागर महाराज के संघ की परमपूज्य आर्यिकारत्न 105 आदर्शमति माता के संघस्थ आर्यिका 105 अखंड मति माता, आर्यिका 105 अभेदमति माता एवं आर्यिका 105 ज्ञानमति माता ससंघ का प्रवेश कोरबा में हो गया है।

माता ससंघ बुधवारी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर कोरबा में विराजमान है।

ज्ञात हो कि यह आर्यिकासंघअकलतरा से बलोदा,सरईश्रंगार, डोंगरी से विहार करते हुए खिसोरा, पंतोरा, तरदा, कनबेरी होते हुए कोरबा पहुंचा। जहां जैन समाज के लोगों ने उमंग एवं उत्साह के साथ बैंडबाजे के साथ भव्य अगवानी की।

तत्पश्चात् नगर में धर्म प्रभावना कराते हुए दिगंबर जैन मंदिर प्रवेशद्वार में दिगंबर जैन समाज की महिलाओं द्वारा मंगल कलश के साथ आर्यिकासंघ की अगवानी की गई। जिसमें समस्त जैन समाज के लोग एवं जैन मिलन समिति के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

जैन मिलन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: काल 7 बजे से भगवान श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन होगा। उसके बाद आचार्य विद्यासागर महाराज के पूजन बाद प्रात: 8.30 बजे माता का प्रवचन होगा। जैन समाज के समस्त पुरुष व माता-बहनों से शुद्धता पूर्वक माता की आहारचर्या में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।