अटल परिसर निर्माण कार्य में लाएं तेजी, वर्क क्वालिटी का रखें विशेष ध्यान
कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अटल परिसर निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाकर समयसीमा में कार्य को पूरा कराएं,साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग केअतिशेष कार्यो व बाल सुधारगृह पहुंच मार्ग सहित सुधारगृहकीअन्यव्यवस्थाओं व निर्माण से संबंधित कार्यो को शीघ्र से शीघ्र अंतिम रूप दें।
उन्होने कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें तथा यह अंतिम रूप से सुनिश्चित कर लें कि निर्माण कार्य की वर्क क्वालिटी निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप है।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया।
विवेकानंद उद्यान (अप्पू गार्डन) के समीप 50 लाख रूपये की लागत से भव्य अटल परिसर का निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है। आयुक्त ने आज कार्य स्थल पर पहुंचकर उक्त निर्माण कार्य की कार्यप्रगति की जायजा लिया व कार्य की गुणवत्ता को देखा।
आयुक्त ने कहा कि कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि परिसर निर्माण का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप हो रहा है।
आयुक्त ने कोहडिय़ा जलउपचार संयंत्र के पीछे स्थित बाल सुधारगृह का निरीक्षण किया। इन सभी कार्यो को 20 दिवस के अंदर अंतिम रूप दिए जाने के कड़े निर्देश अभियंताओं व निर्माण एजेंसी को दिए।
मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण में अपेक्षित तेजी लाएं
आयुक्त ने निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के अतिशेष निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति का भी निरीक्षण किया। वर्तमान में मल्टीलेवल पार्किंग में आंतरिक व बाह्य विकास एवं निर्माण कार्य, विद्युत व्यवस्था कार्य, सेनेटरी संबंधित कार्य, भवन का अतिशेष कार्य, पेवर ब्लाक, नाली, लैण्डस्केपिंग आदि के कार्य किए जा रहे हैं।
आयुक्त ने प्रगतिरत कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण किया तथा कार्यो में तेजी लाने एवं जल्द से जल्द कार्यो को अंतिम रूप देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
