कोरबा। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल खास रहे। इस दौर में देश और जनता के हित में अद्वितीय कार्य संपन्न हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को इनका लाभ मिलना दर्शाता है कि सही विजन के साथ योजनाएं बनाई गईं और उनका क्रियान्वयन किया गया।
प्रधानमंत्री के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा देश भर में अभियान चला रही है और जनता को उपलब्धियों की जानकारी दे रही है। जनप्रतिनिधियों को इस अभियान का दायित्व दिया गया है। नारायण चंदेल इसी सिलसिले में सोमवार को कोरबा पहुंचे।
उन्होंने तिलक भवन प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कई महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत किए और इसके जरिए पूरी तस्वीर को खींचा कि देश में पहले क्या था और अब क्या है। हर मामले में सरकार की नीति और उसके दृष्टिकोण पर बात की गई। चंदेल ने बताया कि रक्षा मामले में हमारी प्रतिबद्धता हैैै। समझौते के बजाय दुश्मन को करारा जवाब देने के साथ हर मोर्चे पर सफलता प्राप्त करने का संकल्प है।
अंतरिक्ष से लेकर रेलवे, अधोसंरचना, आर्थिकी, कृषि, रोजगार नियोजन, सीमा सुरक्षा और प्रति व्यक्ति आय की बढ़ोत्तरी को लेकर गंभीरता से काम किया जा रहा है।
किसान, गरीब के साथ-साथ विद्यार्थी, महिलाओं और सर्वाहारा वर्ग के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत देश में करोड़ों लोगों को लाभान्वित किया गया है।
छत्तीसगढ़ के मामले में रुके हुए 3 लाख आवास को मंजूरी दी गई है और इस पर काम शुरु किया गया है।
प्रेस कांफ्रेस में अभियान से जुड़े अशोक चावलानी,ज्योतिनंद दुबे,महापौर संजू देवी राजपूत,जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी,विधायक प्रेमचंद पटेल,पूर्व महापौर जोगेश लाम्बाऔर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल,पार्षद पंकज देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, सतविंदर पाल सिंह बग्गा, रामकुमार त्रिपाठी, भाजपा नेत्री मंजू सिंह, सुनीता पाटले, क्रांति सोनी, पवन सिन्हा,उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677