अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल किया
कोरबा। एक परित्यक्ता महिला कुछ समय पहले एक विवाहित युवक के संपर्क में आई। लंबे समय तक उनके बीच संबंध रहे। विवाह की बारी आई तो प्रेमी युवक ने इससे इंकार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर कुसमुंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लेकमेलिंग और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
यह मामला कुसमुंडा थाने का है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुचेना में रहने वाले 32 वर्षीय वफाउल मुस्तफा और 23 वर्षीय एक महिला के बीच प्रेम संबंध का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी वफाउल मुस्तफा 32 वर्ष ग्राम कुचेना का निवासी है और विवाहित होने के साथ एक बच्चे का पिता है। वहीं, पीडि़ता भी विवाहित है और अपने पति से अलग रहकर अपने बच्चे के साथ रहती है। दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
पीडि़ता का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो प्रेमी पीछे हट गया और इनकार कर दिया।
पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसी के आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करता था। इससे परेशान होकर महिला ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मामला महिला संबंधी अपराध से जुड़ा हुआ है। इसे गंभीरता से लेने के साथ प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी तथ्यों की जांच के साथ कार्रवाई की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677