कोरबा। शराब पकडऩे को लेकर बांगो थाना के एएसआई नरेन्द्र सिंह परिहार से खुन्नस रखने के साथ होली की रात को हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी है। उस पर अर्थदण्ड भी लगाया है।
9-10 मार्च 2023 की रात एएसआई परिहार थाना के पास स्थित बैरक में सोए थे तब 25 वर्षीय आरोपी करण गिरी ने कुल्हाड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी थी। काफी समय तक पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।
इस मामले में आरोपी ने बताया था कि अवैध शराब को लेकर उस पर कार्यवाही की गई थी और वह नाराज था। इसी इरादे से होली त्योहार की रात को प्लानिंग कर परिहार की हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले को कोर्ट में भेजा। एडीजे तृतीय श्रेणी कटघोरा एच के रात्रे ने अंतिम सुनवाई करते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
इसके अलावा अर्थदण्ड भी लगाया। एपीपी दिलीप झा ने इस मामले की पैरवी की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
