जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हो योजनाओं का

कोरबा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागवार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं आमजनों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ श्री नाग ने शासकीय योजनाओं एवं  विभागीय कार्यो की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शासन की योजनाओं का आमजनों को प्राथमिकता से लाभ पहुँचाने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर गम्भीरता से ध्यान देने की बात कही।

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियो को निर्देश दिए, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की समस्या न हो। सुशासन व अन्य संबंधित विषयों को भी निराकृत करने को कहा गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, एडीएम मनोज बंजारे सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।