लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से रकम लेने और कर्जदार बनाने का आरोप
कोरबा।जिले में बजाज फाइनेंस कंपनी से जुड़े एजेंट शशांक सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। इस बार बालकोनगर थाना पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि लोन दिलाने के नाम पर लोगों से रकम ली गई और बाद में उन्हीं के नाम पर कर्ज दर्ज होने की जानकारी सामने आई।
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, लोन के नाम पर एजेंट द्वारा उनसे रुपए लिए गए थे। काफी समय बाद जब उन्हें अपने नाम पर कर्ज होने की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद बालकोनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
शशांक सिंह के खिलाफ इससे पहले कोरबा के सिविल लाइन थाना में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जा चुका है। यह प्रकरण ईसीजी ऑपरेटर सीमा टोप्पो की शिकायत पर दर्ज हुआ था। शिकायत में गोल्ड रिन्यूअल के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया गया था।
एक ही व्यक्ति के खिलाफ अलग-अलग मामलों के सामने आने के बाद पुलिस अब पूरे मामले में शिकायतों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
