पटवा समाज के भवन के लिए केन्द्रीय मंत्री देंगे 20 लाख

कोरबा। पटवा नामदेव समाज ने अपना सम्मेलन बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के आतिथ्य में किया। मंत्री ने समाज की भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि वर्तमान में समाज के लोगों का शिक्षा एवं शासन नौकरियों में योगदान रहा है। उन्होंने समाज मे भवन निर्माण हेतु 20 लाख देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशांत शुक्ला बेलतरा विधायक ने की। उन्होंने एकजुटता पर जोर दिया। वे समाज के भवन निर्माण हेतु 11 लाख रुपए देंगे।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूजा विधानी महापौर बिलासपुर नगर निगम ने महिलाओं को समाज मे योगदान के लिए बधाई दी।

केंद्रीय अध्यक्ष प्रवेश पटवा द्वारा समाज का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रतिभावान बच्चों सहित बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कई विषयों पर चर्चा के साथ एक पत्रिका का विमोचन किया गया।

विषय वस्तु में राघवेन्द्र नामदेव, सहसंपादक शशिकांत पटवा, राजेन्द्र नामदेव, शैलेन्द्र नामदेव, रमन नामदेव ने भूमिका निभाई।