कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के संकल्प महिला मंडल द्वारा ‘सावन संग श्रृंगार’ थीम पर हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से महिला मंडल की सदस्याओं का उत्साहवर्धन किया।
तीज उत्सव के दौरान पारंपरिक श्रृंगार, सावन गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें सीमा जैन ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया। मंजूषा बरडिया प्रथम रनर-अप और वैजयंती आनंद द्वितीय रनर-अप रहीं।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी समिति की सदस्याओं को माणिक, पन्ना, पुखराज और नीलम जैसे रत्नों के रूप में ‘संकल्प रत्न’ की संकल्पना के साथ प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि प्रभा कटियार को ‘कोहिनूर’ के रूप में विशेष सम्मान दिया गया।
वहीं ‘पेटल्स ऑफ लाइफ’ के माध्यम से विभिन्न फूलों को जीवन के विविध भावों और मूल्यों से जोड़ते हुए आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
सावन संग श्रृंगार’ थीम के अनुरूप सदस्याओं ने पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार के साथ सावन एवं तीज गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों एवं सदस्याओं का हल्दी-कुमकुम और उपहार देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रुक्मणी सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, अभिलाषा गुप्ता, मनीषा पांडे, कविता पंड्या, अनुराधा राव, विजया शाह, सजी नायर सहित कार्यकारिणी समिति की पदाधिकारियों का योगदान रहा। विशिष्ट अतिथियों में प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्ष अलका कंसल, निवेदिता बंजारा तथा आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
