पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में नशामुक्ति शपथ समारोह आयोजित
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत शपथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाना रहा। विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
वक्ताओं ने कहा कि नशे का असर व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और समाज पर भी पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। स्वस्थ और जिम्मेदार युवाओं के माध्यम से ही सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
