कोरबा। देवांगन समाज के सामुदायिक भवन का महापौर संजू देवी राजपूत ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन समेत देवांगन समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कन्या महाविद्यालय के समीप निर्मित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शामिल होने पहुंची कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के भ्राता नरेंद्र देवांगन का उपस्थित लोगों ने आत्मीय स्वागत किया।
श्रीमती संजू देवी राजपूत और नरेंद्र देवांगन ने कहा है कि प्रत्येक समाज और जन-जन की सेवा करने का संकल्प लेकर भाजपा की प्रदेश सरकार और हम सब आगे बढ़ रहे हैं। विकास कार्यों की झड़ी लगा दी गई है। जहां जिस भी सुविधा की आवश्यकता है उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, झखेन्द्र देवांगन सहित काफी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
