नेताजी चौक पर जुटे कांग्रेसी, संविधान बचाने का दोहराया संकल्प

कोरबा। अखिल भारतीय स्तर पर कांग्रेस संविधान बचाने अभियान चला रही है। कोरबा के नेताजी सुभाष चौराहे पर कांग्रेस ने उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने यहां संकल्प दोहराया कि हर हाल में संविधान की रक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि भारत में दो विचारधाराएं है, एक जो संविधान की रक्षा करती है तथा समानता और एकता की बात करती है और दूसरी विचारधारा संविधान खत्म करने वालों की है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हम संविधान की रक्षा करते रहेंगे। यह संविधान डॉ.अंबेडकर, महात्मा गांधी और देश के हर नागरिक का सविंधान है, इसलिए हम सबको इसकी रक्षा करनी चाहिए। किसी भी हालात में हमें, हमारे संविधान को नष्ट नहीं करने देंगे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ.भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजली अर्पित की गई।

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि भाजपा भारत में धर्म, भाषा और जाति के नाम पर नफरत फैला रही है। कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारत को एकजूट रखने की कोशिश की है। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि देश की संपत्ति को केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बेचा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह व श्याम सुंदर सोनी ने भी अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में दुलेश्वरी सिदार, सुरज महंत, रेखा त्रिपाठी, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ.रामगोपाल कुर्रे, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, सुरेश सहगल, सपना चौहान, बी एन सिंह, कुसुम द्विवेदी, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज, सुभाष राठौर, संतोष राठौर, सुकसागर निर्मलकर, बसंत चंद्रा, दुष्यंत शर्मा, रमेश जायसवाल, जयप्रकाश यादव, राजेन्द्र तिवारी, बद्रीकिरण, नारायण कुर्रे, अविनाश बंजारे, मस्तुल कंवर, रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, अर्जुन सिंह, आकाश पटेल, पालुराम साहू आदि उपस्थित रहे।