कोरबा। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रमेन्द्र पाण्डेय ने कहा है कि प्रकृति और पर्यावरण तब ही स्वच्छ हो सकते हैं जब हमारा मन स्वच्छ होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रकृति हमारी विरासत है ना कि हमारी संम्पति तो हमे इसका अच्छे से ख्याल रखने की आवश्यकता है।
संस्था के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों को सराहा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा अशोक वाटिका टीपी नगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमेन्द्र पाण्डेय ने यह बात रखी।
कार्यक्रम में नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, कमलेश यादव, बीके रुक्मणि, बीके बिंदु एवं अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। महापौर संजू देवी ने सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी।
बीके रुक्मणी ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हम सब अपनी धरती माँ को पॉजिटिव संकल्प दे न की नेगेटिविटी फैलायें।
अंत में कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित लोगों ने अशोक वाटिका में 200 पौधे लगाए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677