भाजपा के नए जिला कार्यालय के लिए भूमि रजिस्ट्री, ऐतिहासिक कदम

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कोरबा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय तब जुड़ा, जब नए जिला कार्यालय के लिए भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। यह ऐतिहासिक कदम प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कोरबा विधायक और प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।

लखनलाल देवांगन के अथक प्रयासों से नई भूमि के चिन्हांकन, शासकीय स्वीकृति और उपयोग परिवर्तन जैसी प्रशासकीय प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इस उपलब्धि ने न केवल संगठन को मजबूती प्रदान की, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। भूमि रजिस्ट्री के बाद कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ इसका स्वागत किया और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभी का मुंह मीठा करवाकर इस क्षण को यादगार बनाया।

गोपाल मोदी की सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम ने न केवल सुचारू रूप लिया, बल्कि यह संगठनात्मक एकता का प्रतीक भी बना। लखनलाल देवांगन ने इस प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे कार्यकर्ताओं ने सराहा।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, जिला प्रभारी गोपाल साहू, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा नरेंद्र देवांगन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व सभापति राम नारायण सोनी, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, एमआईसी मेंबर अजय चंद्रा, पार्षद दिनेश वैष्णव, लक्ष्मण श्रीवास, लकी नंदा, पवन सिन्हा, विकास अग्रवाल, अमीलाल चौहान, पुनि राम साहू, दीपक यादव, मनोज राजपूत, अर्जुन गुप्ता, अनिल यादव, नंदू, प्रीति स्वर्णकार, राम अवतार पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि पर जिला और प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नए कार्यालय के निर्माण से संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। यह कदम भाजपा के लिए कोरबा में एक मील का पत्थर साबित होगा।