11 विद्युत कर्मी रिटायर, एचटीपीएस ने दी विदाई

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम से मई माह में 11 विद्युत कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। एक कार्यक्रम में इन्हें विदाई दी गई।

इन विद्युतकर्मियों में वरिष्ठ पर्यवेक्षक शिवप्रसाद, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दिलहरण लाल, ललित मोहन नायक, लक्ष्मी कुमार चंद्रा, समेलाल गोड़, बड़वंत राव, गुरूचरण चंद्रा, शिव कुमार साहू, लोकनाथ चंद्रा, सिविल परिचारक श्रेणी-दो जगत राम राठौर और कक्षसेविका लक्ष्मी बाई यादव शमिल हैं।

मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने इन सभी कर्मियों के काम को सराहा और उन्हें स्मृतिचिन्ह व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके स्वैन और एससी पाठक की उपस्थिति रही।

श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। पूर्व कर्मियों ने अपनी बात रखी।