कार्यसमिति सदस्य हेमंत झा हुए शामिल
कोरबा। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से एक्टिव है। कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्रों में बिहार के प्रवासी नागरिकों व कामगारों का भरोसा जीतने भाजपा ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत दीपका नगर के ब्रह्मर्षि समाज भवन में कार्यक्रम किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम सिंह, स्थानीय इकाई के संयोजक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत झा, जिला संयोजक डॉ. राजीव सिंह, सह संयोजक दीपक ठाकुर, नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद अरुणिश तिवारी, पूर्व पार्षद रोहित जयसवाल, गोपाल दादा, मीना सिन्हा सहित बिहार के अन्य प्रवासी कामगार के साथ बिहार चुनाव के बारे में सार्थक जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भाजपा अपने एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान के जरिए देश भर में बिहार के प्रवासी कामगारों से सक्रिय रूप से जुड़ रही है। पार्टी 150 जिलों में बिहारी मतदाताओं की मैपिंग कर रही है, जिसका लक्ष्य उन्हें अपने घर वापस अपने परिवारों को प्रभावित करने के लिए प्रोत्साहित करके समर्थन जुटाना हैं। कार्यक्रम का संचालन द्वारिका शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मिन्टू शर्मा, बीरेंद्र शर्मा, पंकज सिंह, प्रभात सिंह, संतोष गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, विकास सिन्हा, सियाराम सिंह, सुरेंद्र सिंह, शियाराम शर्मा, अजीत सिह, सुनील कुमार, संतोष सिंह, शैलेश सिंह, रमेश सिंह, शंकर दयाल, लल्लन यादव, अजय कुमार, धनन्जय सिंह, मृत्युंजय चौबे, अवनीश कुमार, गिरजेश कुमार, अज्जू, गोपाल कुमार, अमरेन्द्र सिंह, शैलेश कुमार, हेमन्त, राजेश कुमार, धनंजय सिंह, सौरभ शर्मा, दीपक कुमार दुबे उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
