श्रम मंत्री ने बागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

कोरबा। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी सरकार के दर्शन किए। उनके साथ परिवारजन और शुभचिंतक भी इस यात्रा में शामिल रहे।

बागेश्वरधाम मंदिर पहुंचकर मंत्री श्री देवांगन और उनके सह यात्रियों ने भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना की। यह मंदिर काफी प्राचीन है और यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

पूजा के बाद लखनलाल देवांगन ने जयघोष भी किया।उन्होंने कहा कि यहां आकर नई ऊर्जा महसूस की जा रही है।

इस दौरान मंत्री के साथ उनके भाई कौशल देवांगन, भागवत देवांगन, वार्ड 18 के पार्षद और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, मीडिया प्रभारी आकाश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के मंत्री वैभव शर्मा भी शामिल रहे।