कोरबा। ट्रैफिक पुलिस ने तय किया है कि ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ नियमों से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के साथ कोई मुरौव्वत नहीं होगी। पुलिस की टीम ने अपने अभियान के अंतर्गत 23 बुलेट गाडिय़ों को दबोचा। ऐसे सभी मामलों में कुल मिलाकर 29900 की पेनल्टी की गई।
पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रामनारायण , ईश्वरी लहरे, मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, कुमारी नीतू श्रीवास्तव, सुभाष, आशीष, पवन, लखन, मेहमान कुर्रे, राम पाटिल, जितेश, लीलाधर चंद्र और अरुण दिलेश्वर ने पूरा किया।
बताया गया कि ट्रैफिक इंचार्ज आईपीएस रविंद्र मीणा के मार्गदर्शन में इस अभियान को संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस की टीम ने कार्रवाई की।
बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान 23 बुलेट चालक पकड़े गए जिनकी गाडिय़ों में परिवर्तित साइलेंसर लगाया गया था और इसके जरिए रास्ते पर चलने वाले लोगों समेत अन्य वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाई जा रही थी।
बुलेट के साइलेंसर से निकलने वाली आवाज ध्वनि प्रदूषण का कारण भी बन रही है। इससे उत्पन्न खतरों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अभियान चलाया है और ऐसे प्रकरणों में मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालकों के खिलाफ पेनाल्टी की गई।
मौके पर ही उनकी गाडिय़ों से ऐसे मॉडिफाई साइलेंसर निकलवाने के साथ जप्त कर लिए गए। साफ तौर पर कहा गया है कि दुपहिया कंपनी निर्माण की प्रक्रिया में जो स्टैंडर्ड साइलेंसर उपलब्ध करा रही हैं उसे ही रहने दे और उसका ही उपयोग करना है।
किसी भी चालक के द्वारा अगर मनमानी की जाती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी और आने वाले दिनों में जानकारी लेने के साथ उनके खिलाफ भी एक्शन होगा जो इस प्रकार के मॉडिफाई साइलेंसर रखने के साथ स्टेबल कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
