केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में केशकाल से भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का फॉलो वाहन बीती रात फरसगांव मार्ग के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक भुवन शोरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को विधायक नीलकंठ टेकाम रायपुर गए हुए थे। इस दौरान उनका फॉलो वाहन चला रहे भुवन शोरी रात करीब 9 बजे अकेले अपने गांव बड़बत्तर की ओर जा रहे थे। फरसगांव मार्ग पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी। हादसे में भुवन शोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने मृतक ड्राइवर के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। पुलिस इस मामले में हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है, ताकि इसकी वजहों का पता लगाया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
