मोबाइल से दूरी, मोही आईआईटी में सफल

कोरबा। व्यवसायी व समाजसेवी स्व. अश्वनी सुलतानिया की पोती एवं श्याम मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष रोहिणी निशा सुलतानिया की पुत्री मोहि सुलतानिया ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) जी एडवांस में 6145 रैंक प्राप्त कर पूरे कोरबा का गौरव बढ़ाया है।

जानकारी के अनुसार भारत से लगभग 2 लाख छात्र-छात्रा इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें मोहि सुलतानिया ने 6145 स्थान (रैंक) प्राप्त किया। मोहि सुलतानिया हमेशा से ही पढ़ाई में श्रेष्ठ (टॉपर) रही हैं। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल जामनीपाली-एनटीपीसी से विद्या अर्जन करते समय वर्ष 2023 में कक्षा 10वी में जिला टॉपर रही। इसी कड़ी में वर्ष 2025 में कक्षा 12वीं में भी साइंस (पीसीएम) में कोरबा, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा सहित सक्ति जिला में टॉपर हैं।उन्होंने अपनी कोचिंग कोटा एलेन कोचिंग इंस्टीटूट से की हैं।

मोहि सुल्तानिया ने बताया कि कोटा एलेन कोचिंग से पढ़ाई कर उन्होंने कठिन परिश्रम किया हैं। दिन के लगभग 10 घंटा रोजाना पढ़ाई करती थी, मोबाइल, टीवी से हमेशा दूर रही।