21 ब्लैक व 4 ग्रे स्पॉट की पहचान, हादसों में आई कुछ कमी

शराब पीकर ड्राइव किया, 716 का चालान

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों को देखते हुए कई प्रकार से कोशिश की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने सडक़ की खामियों को दूर करने के इरादे से 21 ब्लैक स्पॉट एवं 4 ग्रे स्पॉट की पहचान की गई और उन पर सुधारात्मक कार्रवाई की गई। इसके साथ ब्लाइंड कर्व पर हादसे रोकने झाडिय़ों की सफाई की गई।

बताया गया कि संयुक्त प्रयासों से कोरबा जिले में वर्ष 2025 में अब तक हादसों में मृतकों की संख्या 177 रही। जो पिछले वर्ष इसी अवधि के मुकाबले 12 फीसदी कम है। जबकि जनवरी से मई 2024 की अवधि में जिले में सडक़ दुर्घटनाओं में कुल 202 लोगों की मृत्यु हुई थी।

बताया गया कि सडक़ हादसों की सूचना देने और लोगों को जागरूक करने के लिए 102 राहवीर बनाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि  नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस वर्ष मई 2025 तक 1,802 ओवरस्पीडिंग के मामलों में चालान किया गया। 716 मामलों में शराब पीकर वाहन चलान पर कार्रवाई। 728 मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा की गई है।