डीएसपीएम के 2 कर्मचारी सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

कोरबा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व से माह मई-2025 में वरिष्ठ पर्यवेक्षक, आनंद राम चंद्रा एवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक, मोहन लाल ठाकुर अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुये। प्रबंधन ने उन्हें एक कार्यक्रम में विदाई दी। उन्हें प्रशस्ति पत्र, घड़ी आदि दिए गए।

मुख्य अभियंता एसके कंसल ने दोनों कर्मियों के बिजली कंपनी को दिए गए योगदान की सराहना की। कार्यपालन अभियंता पन्ना लाल साहू ने संचालन व अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) आरपी टण्डन ने आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्य रसायनज्ञ सह वरिष्ठ कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार, नीलम शर्मा, एस.के. डेविड, रजनी मरावी, राजीव पॉल, महिपाल कैवर्त, भुवनेश्वरी साहू, जयमंगल साहू एवं राजकुमार केंवट उपस्थित थे।