गढक़लेवा की महिलाओं का मनोबल बढ़ाया पद्मश्री जागेश्वर ने

कोरबा-कटघोरा। वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े पद्मश्री जागेश्वर यादव ने कटघोरा प्रवास के दौरान गढ़ कलेवा संचालित कर रही महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने श्रेया महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गढ़ कलेवा में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लिया।

उन्होंने महिला समूह के कार्यों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्य से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। यादव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं ऐसे कार्य से ही महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं।

हमारी छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप यहां सब कुछ मिल रहा है आजीविका के इस कार्य को शासन को आगे बढऩा चाहिए यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है टेंट में बहुत दिनों तक रहना सही नहीं है। यादव ने आश्वस्त किया कि इस समस्या का समाधान कराने मुख्यमंत्री से जल्द बातचीत की जाएगी।