कोसाबाड़ी जोन में सफाई लचर, एजेंसी को मिला नोटिस

कोरबा। शहर के कोसाबाड़ी जोन में स्वच्छता की स्थिति को लेकर कार्य एजेंसी और उसके लोग गंभीर नहीं है। सोमवार को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इलाके का भ्रमण करने के साथ नाराजगी जताई। एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर पालिक निगम के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत डॉ.राजेन्द्रप्रसाद नगर फेस-1 व फेस-2, पोडीबहार व पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन के वार्डो एवं आवासीय क्षेत्रों का दौरा कर वहॉं की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सडक़ रोशनी व्यवस्था देखी।

कुछ स्थानों पर गदंगी व कचरा पड़ा होने, समय पर सफाई कार्य पूरा न करने तथा नालियों में कचरे का जमाव देखा गया। मेयर ने स्वच्छता पर्यवेक्षक व सफाई ठेकेदार को फटकार लगाई।

कहा गया कि इस तरह की लापरवाही पर कार्यवाही होगी। अधिकारियों से कहा गया कि निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप सफाई कार्य हों, नियमित रूप से साफ-सफाई की जाए, नालियों में कचरे का जमाव न हों, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं।

इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर, पूर्व मण्डल  अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, निगम के जोन कमिश्नर भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सहायक अभियंता राहूल मिश्रा, विनोद नेताम, पूर्व पार्षद दीपक यादव, अर्जुन गुप्ता, श्रीधर द्विवेदी, शिव जायसवाल, अनिल वस्त्रकार, अमित अग्रवाल, जग्गा दादा, स्वाति कश्यप, राजकुमार राठौर, रितेश साहू, आदि के साथ काफी संख्या में वार्डो के नागरिकगण उपस्थित थे।