कोरबा। आरएसएस नगर के अंतर्गत एक इलाके में पिछली रात कुछ ठेका कामगारों ने जमकर बवाल किया यहां पर महिलाओं से अभद्रता की गई। जबकि मारपीट की घटना में अधिवक्ता नूतन राजवाड़े को सिर में चोटें आई।
काम्पलेक्स के मालिक संजय सिंह ने मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचकर इसकी रिपोर्ट से दर्ज कराई है। मनीष कुमार सहित उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह घटना आरएसएस नगर के रूद्र काम्पलेक्स में हुई। इस घटना को अंजाम देने वाले तत्वों के बारे में जानकारी मिली कि यह बालको कि किसी कंपनी में ठेका कामगार है और आरएसएस नगर में किराए पर काफी समय से रह रहे हैं।
जानकारी मिली है कि पिछली रात 10 बजे के आसपास मनीष कुमार का अपने ही कुछ सहयोगियों से विवाद हो गया। इसके बाद आपस में गाली गलौज की गई और फिर मनीष नीचे आ गया। नूतन राजवाड़े का परिवार निवासरत है। घर की महिलाओं ने इस व्यवहार को लेकर आपत्ति दर्ज कराई इसके बाद भी मनीष और उसके साथी अभद्र व्यवहार करने पर उतारू रहे।
जानकारी के अनुसार अधिवक्ता नूतन राजवाड़े ने स्थिति की जानकारी होने पर जब विरोध दर्ज करने के साथ संबंधित लोगों को मना किया तो उन्होंने लाठी-डंडा से मारपीट की। इस घटना में नूतन के सिर व अन्य हिस्से में चोटें आई है।
पीडि़त को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद अराजक तत्व यहां से भाग खड़े हुए। पीडि़त पक्ष के द्वारा रात्रि में ही मानिकपुर चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मनीष कुमार और उसके कई साथियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला बनाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उनकी खोजबीन के लिए गुप्तचरों को भी सक्रिय किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
