कोरबा। एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में विश्व पर्यावरण सप्ताह शुरू हो गया है। शुरूआत पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। आवासीय परिसर में कार्यक्रम की शुरूआत ‘‘हरित प्रतिज्ञा’’ के साथ की गई।
इसके साथ ही ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों के लिए चित्रकला स्पर्धा रखी गई। उन्होंने अपनी कल्पना से रेखांकित किया कि पर्यावरण संरक्षण क्यों जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने कहा कि हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। ऐसा करने से हम ग्रीन बेल्ट विकसित कर सकेंगे। कार्यक्रम में संकल्प महिला मंडल, कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लेकर निकाली गई यह रैली सीनियर क्लब से निकलकर कालोनी परिसर का भ्रमण करते हुए सीनियर क्लब लौट गई।
रैली में बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। रैली के प्रति बच्चों में खासा उत्साह रहा। सहायक प्रबंधक पर्यावरण विकास उइके ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम-‘‘वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’’ है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके स्वैन और सुधीर पंड्या ने हिस्सा लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
