युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 28 वर्षीय भोजराम पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी जांजगीर चांपा जिले के रीमाडीह पौड़ी शंकर का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि कोरबा क्षेत्र की एक युवती को विवाह का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। बाद में उसने दूसरी युवती से विवाह कर लिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया और उसे गृह ग्राम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।