कोरबा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोरकोमा के शिव नगर और सौरापारा में पीजी कॉलेज के एनएसएस छात्रों ने युवाओं एवं महिलाओं, बच्चों को जागरूक किया।
स्वयं सेविका ऋचा सिंह और उनकी टीम ने इस काम को किया। उन्होंने बताया कि नशे की चपेट में युवा पीढी सबसे अधिक हैं युवा ही नहीं बच्चे, वृद्ध एवं महिलाएं भी इसका शिकार होते जा रहे हैं जिससे कैंसर जैसी भयंकर बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।
सादा जीवन उच्च विचार जैसे सरल उपायों का उपयोग कर हम अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बना सकते हैं और जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करें यदि हम खुद ही नशे का सेवन करेंगे तो दूसरों को भला क्या सलाह दे सकते हैं इसलिए भी हम बदलेंगे तभी समाज बदलेगा।
प्रो अजय पटेल द्वारा नशा, धूम्रपान एवं इनसे होने वाले बीमारियों और दुर्घटनाओं की ओर इशारा करते हुए सभी को जानकारी दे जागरूक किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















