मालगाड़ी थमी, ट्रैफिक पुलिस का बढ़ा टेंशन

कोरबा। शारदा विहार क्रासिंग पर मालगाडियो के थमने से दिन और रात जाम की समस्या उत्पन्न हो रही हैं। गत रात्रि भी इस वजह से शारदा विहार मार्ग पर लोग लगभग डेढ़ घंटे परेशान होते रहे।

यातायात पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था बनाये रखने मोर्चा संभाला। लोगों ने समस्या के लिए रेलवे को जिम्मेदार बताया और अपनी भड़ास निकाली। बताया जा रहा हैं कि मालगाड़ी के साथ हर हाल में अतिरिक्त पावर इंजन लगाए जाने चाहिए लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।