पुलिस कर्मी की बुलेट में लगा मोडिफाई साइलेंसर, हुई पेनाल्टी

कोरबा। यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर अर्थदंड की कार्यवाही जारी है। यातायात व थाना कर्मचारी के द्वारा समय-समय पर एवं अभियान चला कर ऐसे वाहन चालकों की धरपकड़ एवं अर्थदंड की कार्यवाही की जा रही है।

अधिकारी की नजर सीएसईबी चौक के मध्य बुलेट पर सवार होकर जा रहे एक आरक्षक पर पड़ी। उसकी बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था जो तेज आवाज कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके उपरांत सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ उक्त आरक्षक की बुलेट का चालान कर 2300 रुपये जुर्माना आरोपित करने के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही भी की गई। बुलेट में लगा मॉडिफाई साइलेंसर तत्काल निकलवा दिया गया।