भाजपा के शेष पांच मंडलों में अध्यक्ष व महामंत्री की नियुक्ति, सभी 24 मंडल पूर्ण


कोरबा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने शेष बचे पांच मंडलों में अध्यक्ष और महामंत्री पदों पर नियुक्तियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही जिले के सभी 24 मंडलों में संगठनात्मक नियुक्तियां पूर्ण हो गई हैं। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने की।

नियुक्तियों के तहत दर्री मंडल में मनोज लहरे अध्यक्ष और अंजय अग्रवाल महामंत्री बनाए गए हैं। जवाली मंडल में श्रवण तंवर अध्यक्ष और महेंद्र यादव महामंत्री, सिरमिना मंडल में सोहन कोर्राम अध्यक्ष और राकेश जायसवाल महामंत्री, पाली मंडल में चंद्रशेखर पटेल अध्यक्ष और कामता जायसवाल महामंत्री, तथा पोड़ी-उपरोड़ा मंडल में चार्तुभुवन नायक अध्यक्ष और रामकुमार यादव महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। इन नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं और नेताओं से बधाइयां मिल रही हैं।