जगदलपुर।आड़ावाल क्षेत्र में बीती रात हुए एक दुखद सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री और पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू के इकलौते पुत्र नितेश साहू (28 वर्ष) की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नितेश साहू अपने दोपहिया वाहन से धनपुंजी की ओर गए थे और देर रात लौटते समय आड़ावाल के पास उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल नितेश को बेहतर उपचार के लिए मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की खबर फैलते ही कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित परिवार और रिश्तेदार मेकाज अस्पताल पहुंचे। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677