कोरबा। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2025 की थीम “प्रकृति के साथ समन्वय और सतत विकास” के अवसर पर संडैल ग्राम में वन विभाग और छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के बृजेश शुक्ला (सीजीएफ) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हरी नारायण बंजारे ने जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से जीव-जंतुओं के संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया। बीट गार्ड हरी नारायण ने सीड बॉल निर्माण और इसके जरिए प्रकृति संरक्षण की जानकारी साझा की। निधि सिंह ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों और वन्य जीवों के शिकार पर सजा के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में संडैल गांव की सरपंच उषा बाई बिंझवार, पंचायत पदाधिकारी धनंजय बिंझवार, रामकुमार यादव, सीताराम कश्यप, उधो राम कश्यप, मुकुटराम, आदिले मगर, चंद कश्यप और विज्ञान सभा से कमलेश दास उपस्थित रहे।
ग्रामीणों को जैव विविधता के महत्व और वन्य जीव संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने जैव विविधता संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677