कोरबा नगर निगम का हाल: 9 अरब के बजट में भी नहीं है ट्री-कटिंग मशीन,कुल्हाड़ी से चल रहा काम

कोरबा। नगर पालिक निगम, कोरबा, जिसका वार्षिक बजट करीब 9 अरब तक पहुंच चुका है, संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। आंधी-तूफान के दौरान गिरने वाली विशालकाय वृक्षों की डालियों को काटने के लिए निगम के पास आधुनिक ट्री-कटिंग मशीन तक नहीं है। आधुनिक मशीनरी के युग में निगम अभी भी कुल्हाड़ी पर निर्भर है।

छोटे-मोटे कटिंग कार्यों के लिए कुल्हाड़ी उपयोगी हो सकती है, लेकिन बड़े वृक्षों या मोटी डालियों को काटने में यह नकाफी साबित होती है। इतना ही नहीं, इस तरह के कार्यों के लिए अनुभवी कर्मचारियों की भी कमी है।

निगम के इस हाल से शहरवासियों में नाराजगी है, जो इतने बड़े बजट के बावजूद बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर सवाल उठा रहे हैं।