पुलिसिंग में कसावट के लिए 6 जवानों के प्रभार में फेरबदल

यातायात थाना से जवानों को थाना-चौकियों में भेजा गया, वहीं चौकी-थाना से तीन जवान यातायात में पदस्थ

कोरबा। पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा ने जिला पुलिस बल के 6 कर्मचारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार यातायात थाना में पदस्थ तीन जवानों को अलग-अलग थाना-चौकियों में भेजा गया है, जबकि चौकी-थाना में पदस्थ तीन कर्मचारियों को यातायात थाना में नई पदस्थापना दी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक यह पदस्थापना प्रशासनिक दृष्टिकोण से अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है। सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

इन 6 जवानों के प्रभार बदले
प्रआर 199 संतोष कुमार सिंह — थाना यातायात से चौकी कोरबी
प्रआर 320 सुधांशु शर्मा — चौकी कोरबी से थाना यातायात
आरक्षक 405 गोपीदाम दिव्य — थाना यातायात से थाना श्यांग
आरक्षक 507 अमरनाथ सतनामी — थाना श्यांग से थाना यातायात
आरक्षक 570 बलबीर यादव — थाना यातायात से चौकी मोरगा
आरक्षक 745 संजय कुमार साहू — चौकी मोरगा से थाना यातायात

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।