जिला पंचायत कोरबा में 3 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

कंप्यूटर प्रोग्रामर का 1और कार्यक्रम अधिकारी के 2 पद

एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा द्वारा विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत तीन संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। भर्ती में जिला स्तर पर कंप्यूटर प्रोग्रामर के एक पद तथा जनपद पंचायत स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी के दो पद शामिल हैं।

कंप्यूटर प्रोग्रामर के पद के लिए एकमुश्त मासिक मानदेय 51,780 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं कार्यक्रम अधिकारी के दोनों पदों के लिए 49,875 रुपये प्रति माह का एकमुश्त मानदेय निर्धारित है।

इन पदों पर नियुक्ति निर्धारित संविदा शर्तों एवं भर्ती नियमों के अनुसार की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी जिला पंचायत कार्यालय, कोरबा में उपलब्ध भर्ती विज्ञापन से प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती से संबंधित विज्ञापन एवं आवश्यक जानकारी जिले की एनआईसी वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों एवं पात्रता संबंधी शर्तों का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।