संविधान बचाओ रैली से पहले कांग्रेस ने की बैठक

कोरबा। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली 19 मई को जांजगीर में होगी। इससे पहले शनिवार को कोरबा में कांग्रेस ने एक बैठक की। इसमें प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जलीता जैतफ लांग, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए।

बैठक में जरीता लैतफ्लांग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश भर में सविंधान बचाओ अभियान चला रही है। आज हमारे सविंधान को बदलने की बातें हो रही है। इसलिए हमें सविंधान को बचाने के लिए यह लड़ाई लडऩा है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि सविंधान हमारा जीवन है और हमें हमारे जीवन को बचाने के लिए इसकी रक्षा करना आवश्यक हो जाता है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े भी जांजगीर आ सकते हैं। जिले से काफी कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे जांजगीर रवाना होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई। दर्री, बालको एवं कुसमुण्डा ब्लॉक के भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से ही एक साथ रवाना होंगे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने रणनीति पर बात की। संचालन पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान ने किया।

बैठक में पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश परसाई, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. रामगोपाल कुर्रे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर सहित अन्य उपस्थित थे ।