एनईपीएस के आराध्य को 95 प्रतिशत अंक

कोरबा। समाज सेवी अभिषेक शर्मा के पुत्र व पूर्व आयुक्त, अध्यक्ष अशोक शर्मा के पौत्र आराध्य शर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अंतर्गत कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर नगर को गौरवान्वित किया हैं। न्यू एरा पब्लिक स्कूल कोरबा में पढ़ रहे आराध्य ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को दिया है।