डीएव्ही की आस्था तीसरे स्थान पर

कोरबा। सीबीएसई की हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में डीएव्ही गेवरा की प्रतिभाशाली छात्रा आस्था तिवारी स्कूल स्तर पर तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 83.04 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

आस्था की माता लक्ष्मी तिवारी नवाचारी शिक्षिका और पिता सुशील तिवारी पत्रकार हैं।

आस्था ने अपनी सफलता के लिए समर्पण और गुरुजनों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया है।