जिले में अव्वल रहे डीपीएस के निलय

कोरबा। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कोरबा एसएस ग्रीन निवासी निलय पोपटानी ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर सर्वोच्च स्थान अर्जित किया है। वे अपने स्कूल में प्रथम रहे और जिले में भी सर्वोच्च स्थान बनाया।

उन्होंने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की औैर दक्षता को हासिल किया।

चाहत फैशन के संचालक विजय पारुल पोपटानी के पुत्र निलय को मिली इस सफलता ने परिजनों और शुभचिंतकों को खुश कर दिया। निलय ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण यह सब संभव हो सका है।