कोरबा। जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम अंतर्गत अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 2 मार्च को प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित की गई थी । जिसका परिणाम 2 अपै्रल एवं मेरिट सूची 5 मई को जारी किया गया है।
प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 19 मई से 21 मई तक प्रात: 10 बजे से शाम 5 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में आयोजित की गई है।
मैरिट सूची व काउंसिलिंग का फार्म जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन से प्राप्त किया जा सकता है।
काउंसिलिंग हेतु विद्यार्थियों को अंकसूची, टीसी, जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, स्वयं का पासपोर्ट साइज 3 तीन नग, मेडिकल प्रमाण पत्र व ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट लाना होगा।
काउंसिलिंग के संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास व सभी बीईओ से संपर्क करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















