कोरबा। न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल का दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। 10वीं में कुल 174 एवं 12वीं में 131 छात्र शामिल हुए। 12वीं परीक्षा का परिणाम 96 प्रतिशत रहा वहीं 10वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
12वीं से 13 छात्रों एवं 10वीं से 25 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। दसवीं के संस्कृत विषय में कुल 28 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं में स्कंधा रावटे ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला में टॉप किया वहीं 10वीं में साक्षी बंसल, दिव्यांष तिवारी एवं रोज फ्रांसिस ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
शाला के चेयरमेन किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर दिलीप कुमार साहू, प्राचार्य डी.एस. राव एवं प्रधानपाठक जगजीत सिंह भट्टी ने छात्रों को बधाई दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
